क्षत्रिय महासंघ भारत के अधिवेशन में कई प्रस्ताव पारित

क्षत्रिय इतिहास जयंती प्रकाश

Posted by admin on 2024-09-16 12:59:57 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 2


क्षत्रिय महासंघ भारत के अधिवेशन में कई प्रस्ताव पारित

अयोध्या। क्षत्रिय महासंघ भारत का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन अयोध्याधाम के वासुदेवघाट स्थित श्रीराम मंत्रार्थ मंडपम में संपन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता चंद्रबली सिंह ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षत्रिय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सुरेश सिंह परमार द्वारा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। क्षत्रिय वंश की दुर्दशा एवं व्याप्त कुरीतियों पर चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने क्षत्रिय वंश के संगठन की आवश्यकता एवं, संगठन के विस्तार पर व्यापक चर्चा की। अधिवेशन के दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत देव पूजन व महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण से शुरू हुआ। क्षत्रिय महासंघ के कार्यक्रम में वंश के उद्धार एवं कल्याण के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए। क्षत्रिय महासंघ के कार्यक्रम को अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह सभापति सहकारी बैंक अयोध्या एवं आलोक सिंह रोहित प्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष अयोध्या ने भी संबोधित किया। क्षत्रिय महासंघ जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह एडवोकेट ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में 15 प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष एवं विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी संघ संरक्षक बृजभूषण सिंह सेंगर, महासचिव संगठन बलराम दहारे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेघराज सिंह, महिला मोर्चे की राष्ट्रीय संचालक गायत्री सिंह ने भी अधिवेशन को संबोधित किया। कार्यक्रम का समापन प्रदेश अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह ने आए हुए अतिथियों का एवं आयोजक मंडल का आभार ज्ञापित किया। 

Search
Recent News
Leave a Comment: